Sunday, 17 April 2016

किस शासक को ‘सकलोत्तरापथनाथ’ कहा गया है?
हर्षवर्धन को
हर्ष के समकालीन बंगाल का शासक कौन था?
शशांक
गुप्त वंश के पश्चात् उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन किसने किया?
हर्षवर्धन ने
हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन सा था?
कन्नौज
वर्तमान में कन्नौज किस प्रदेश में स्थित है?
उत्तर प्रदेश में
हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था?
प्रयाग में
हर्षवर्धन की राजधानी थानेश्वर वर्तमान में कहाँ स्थित है?
हरियाणा में
किस चीनी यात्री को यात्रियों में राजकुमार कहा जाता है?
ह्वेनसांग
किस शासक ने नालंदा विश्वविद्यालय के लिए 100 ग्रामों की आय दान के रूप में दी?
हर्षवर्धन ने
दक्षिण भारत में एरीपत्ती का अर्थ क्या है?
जलाशय की भूमि
पुष्यभूति काल में राज्य की आय का मुख्य साधन क्या था?
भूमिकर
पुष्यभूति काल में भूमिकर कितना लिया जाता था?
पैदावार का 1/6 वाँ भाग
हर्षवर्धन के समय नालंदा विश्वविद्यालय का कुलपति कौन था?
शीलभद्र
कश्मीर का इतिहास किस ग्रंथ में है?
राजतरंगिणी
कार्कोट वंश की स्थापना किसने की?
दुर्लभवर्द्धन ने
‘अवंतिनगर’ नामक नगर को किस शासक ने बसाया?
अवंतिवर्मन ने
कार्कोट वंश के बाद किस वंश का उदय हुआ?
उत्पल वंश का
सर्वप्रथम हर्षवर्धन ने कन्नौज में बौद्ध धर्म सभा का आयोजन कब किया?
643 ई.
ह्नेनसांग की रचना की क्या नाम है?
सी-यू-की